29 मई 2014 - 14:14
हिंदुस्तान ने भी 32 पाकिस्तानी मछुआरों को किया रिहा।

हिंदुस्तान ने भी पाकिस्तान के साथ अपनी नेक नीयती का ऐलान करते हुए हिंदुस्तानी जेल में बंद 32 मछुआरों को आज़ाद कर दिया है।

हिंदुस्तान ने भी पाकिस्तान के साथ अपनी नेक नीयती का ऐलान करते हुए हिंदुस्तानी जेल में बंद 32 मछुआरों को आज़ाद कर दिया है।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार हिंदुस्तान ने पाकिस्तान के इन मछुआरों को बुधवार को आज़ाद कर दिया और वे वाघा सीमा से पाकिस्तान पहुंच गये। यह मछुआरे लगभग छह महीने से हिंदुस्तानी जेलों में बंद थे।
इससे पहले हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह से पहले पाकिस्तान और श्रीलंका ने हिंदुस्तानी मछुआरों को छोड़ा था। श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने दोस्ती का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई जेल से सारे के सारे हिंदुस्तानी मछुआरों को आज़ाद करने आदेश दिया था। और पाकिस्तान ने भी सद्भावना व्यक्त करते हुए 151 हिंदुस्तानी मछुआरों को रिहा कर दिया था।

टैग्स